न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Summary :

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने रविवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायमूर्ति राव के अनुभव और न्यायिक दक्षता का लाभ…

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने रविवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायमूर्ति राव के अनुभव और न्यायिक दक्षता का लाभ पटना उच्च न्यायालय को मिलेगा।

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव का न्यायिक और विधिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की और 1990 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। मार्च 1991 में उन्होंने दिल्ली विधिज्ञ परिषद में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। वकालत के दौरान उन्होंने उच्चतम न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और नई दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की प्रधान न्यायपीठ में विभिन्न मामलों में पैरवी की। उनके विधिक अनुभव को देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने वर्ष 2010 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया।

17 अगस्त 2013 को उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 18 मार्च 2015 को वह स्थायी न्यायाधीश बने। न्यायमूर्ति राव ने दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबे समय तक न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया। जून 2024 में उनका तबादला कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया, जहां उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। जुलाई 2025 में वह दिल्ली लौटे।

अब पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति से न्यायिक प्रशासन में उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। समारोह में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.