Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है। बता दें कि लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 9 जून, 2024 से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है।
Highlights
. राहुल गाँधी बने विपक्ष के नेता
. Om Birla ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी
Om Birla ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी
लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर से 26 जून को एक अधिसूचना भी जारी कर दी, जिसमें कहा गया है कि स्पीकर(Om Birla) ने पार्लियामेंट एक्ट,1977 के तहत विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते की धारा-2 के संदर्भ में, लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 9 जून, 2024 से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है।
बता दें कि राहुल गांधी(Rahul Gandhi) बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला(Om Birla) को उनके आसन तक भी लेकर गए थे और प्रधानमंत्री मोदी के बाद उन्हें ही भाषण देने का अवसर भी मिला था।
राहुल गाँधी बने विपक्ष के नेता
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने का फैसला किया गया था। कांग्रेस ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दी थी। लोकसभा के नए अध्यक्ष का चयन हो जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी।


Download Android App
Download iOS App





