Om Birla On PM Modi: लोकसभा में बीते दिन भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं हो सका। सदन में विपक्षी सांसदों के विरोध और नारेबाजी के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पाई। इसी को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की और सदन में इस पर अपनी बात रखी।
Om Birla On PM Modi: स्पीकर ओम बिरला ने जताई चिंता
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जिस तरह का माहौल सदन में बना हुआ था, उसे देखते हुए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि वे उस दिन सदन में न आएं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही जानकारी मिल गई थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। स्पीकर के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री उस समय सदन में आते तो हालात और बिगड़ सकते थे और कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया।

Lok Sabha Speaker: सांसदों के व्यवहार पर उठे सवाल
ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के व्यवहार को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया। स्पीकर ने दावा किया कि उनके पास ठोस जानकारी थी कि कांग्रेस के कुछ सदस्य प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश कर सकते थे और वहां कोई अप्रत्याशित कदम उठा सकते थे। अगर ऐसा होता, तो यह लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए शर्मनाक होता।
There was unprecedented evidence that Congress MPs wanted to physically assault PM Modi yesterday. PM Modi did not come to the House on my request!
Lok Sabha Speaker Om Birla exposes just how low the Congress has stooped.
Planning to assault India’s Prime Minister? Absolute… pic.twitter.com/puqKAqEe0z
— Political Kida (@PoliticalKida) February 5, 2026

Om Birala Major Revelation: पीएम की कुर्सी के पास पहुंची महिला सांसद
इस हंगामे के दौरान कुछ महिला सांसदों के प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास पहुंचने की बात भी सामने आई। जिन सांसदों के नाम चर्चा में आए हैं, उनमें आर. सुधा, ज्योतिमणि, वर्षा गायकवाड़, गेनी बेन ठाकोर, के. काव्या और शोभा बच्छाव शामिल हैं। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया और विपक्ष तथा सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
प्रियंका गांधी ने किया पलटवार
स्पीकर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। प्रियंका गांधी के मुताबिक, सदन में सिर्फ तीन महिला सांसद सरकार की बेंच के सामने खड़ी थीं और इसी वजह से प्रधानमंत्री वहां आने से बच रहे थे। उन्होंने इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती, इसलिए ऐसे बहाने बनाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में बहस जरूरी होती है, लेकिन सरकार इससे बच रही है।

राजनीतिक तनाव और बढ़ा
लोकसभा में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव और गहरा गया है। जहां सरकार इसे सदन की मर्यादा से जुड़ा मुद्दा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश बता रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर संसद में और तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी पर गरमाया सदन, नड्डा-खड़गे के बीच जोरदार बहस


Download Android App
Download iOS App




