मंदसौर की घटना पर राहुल ने जताया दुख, कहा- बच्चों की सुरक्षा के लिए सब एकजुट हों

Summary :

राहुल ने कहा, ‘मंदसौर में 8 साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना पर दुख जताते हुए आज कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा और दोषियों को जल्द से जल्द सजा सुनिश्चित करने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट होना होगा।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘मंदसौर में 8 साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। इस बच्ची के साथ हुई बर्बरता से व्यथित हूं।’ उन्होंने कहा, ‘ अपने बच्चों की सुरक्षा और गुनाहगारों को त्वरित न्याय की जद में लाने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकसाथ आना होगा।’

इससे पहले, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंदसौर की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश महिला विरोधी अपराधों का गढ़ बन गया है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team