एकतरफा प्यार या कुछ और? सरेआम पैर पर गिड़गिड़ा कर लड़के ने की लड़की से मिन्नतें! Video Viral

Summary :

Boyfriend Girlfriend Viral Video Mumbai : सोशल मीडिया पर मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सरेआम प्लेटफॉर्म पर लेटकर एक लड़की के पैर पकड़े नजर आ रहा है। वह बेहद लाचार हालत में लड़की से न जाने की मिन्नतें कर रहा है और उसके सामने गिड़गिड़ा रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक शुरू हुए इस ड्रामे को देखने के लिए वहां मौजूद यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता न तोड़ने की गुहार…

Boyfriend Girlfriend Viral Video Mumbai : सोशल मीडिया पर मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सरेआम प्लेटफॉर्म पर लेटकर एक लड़की के पैर पकड़े नजर आ रहा है। वह बेहद लाचार हालत में लड़की से न जाने की मिन्नतें कर रहा है और उसके सामने गिड़गिड़ा रहा है।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक शुरू हुए इस ड्रामे को देखने के लिए वहां मौजूद यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता न तोड़ने की गुहार लगा रहा था, हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बीच स्टेशन पर हुए इस तमाशे का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सरेआम हाई-वोल्टेज ड्रामा

boyfriend girlfriend viral video mumbai
boyfriend girlfriend viral video mumbai

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का लड़की के पैरों पर लेट कर गिड़गिड़ा रहा है। यह पूरा वाकया स्टेशन पर हो रहा है। आसपास लोगों की भीड़ आ जा रही है। मगर लड़का इस बात की परवाह नहीं कर रहा। कुछ देर बाद लड़की लड़के को छुड़ाने की कोशिश करती है मगर लड़का लड़की के पैर कास के पकड़ लेता है।

युवक युवती को रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, जबकि लड़की उससे अपना पैर छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहां से गुजरने वाले लोग अपनी ट्रेन भूलकर इस अजीबोगरीब नजारे को देखने के लिए रुक गए। मामला इतना बढ़ जाता है कि प्लेटफॉर्म पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि हस्तक्षेप किया, जिसके बाद युवक को समझा-बुझाकर प्लेटफॉर्म पर बिठाया गया।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

Boyfriend Girlfriend Viral Video Mumbai
Boyfriend Girlfriend Viral Video Mumbai

इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एक्स (X) पर इस वीडियो को @siddocode नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार हमेशा दोनों पक्षों की मर्जी से चलता है, अगर कोई अलग होना चाहता है तो उसे जबरदस्ती नहीं बांधा जा सकता।’ वहीं एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘एकतरफा आशिक की कोई इज्जत नहीं होती.’ वहीँ तीसरे ने कहा, लड़के कभी नहीं सुधरेंगे चाहे कितना भी ज्ञान देदो.’

यह भी पढ़ें – टीएमसी में बड़ी बगावत, जनता के आक्रोश से विधायकों-सांसदों का क्षेत्र में जाना हुआ मुश्किल: संजय सरावगी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।