केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन युवाओं के लिए अपनी खोज के द्वारा समस्याओं का समाधान निकालने का सबसे बेहतर माध्यम है। श्री जावड़कर आज यहां जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में तकनीकी कार्यक्रम स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो खोज एवं शोध करते हैं वही आगे जाते हैं और उनकी ही समृद्धि बढ़ती है। विध्यार्थी देश में तकनीकों की खोज से ही समस्याओं का समाधान निकालेंगे। यह कार्यक्रम देश में तीन वर्षों से चलाया जा रहा है और यह युवाओं के लिए सबसे बेहतर सोच और खोज की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में विध्यार्थी तीन सौ- चार सौ समस्याओं में से एक समस्या का समाधान निकालते हैं। इसमें विध्यार्थी अपनी छह सदस्यों की टीम के साथ समस्या का बेहतर से बेहतर समाधान निकालते हैं। यह प्रतियोगिता देश के 48 केन्द्रों पर लगातार 36 घंटे तक 11000 विध्यार्थियों द्वारा समस्याओं के बेहतर समाधान निकालने में लगी है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पिछले सालों में प्रथम वर्ष 40 हजार दूसरे वर्ष एक लाख और इस वर्ष दो लाख विध्यार्थियों ने भाग लिया है।
श्री जावडेकर ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 में देश भर में 1700 शैक्षणिक संस्थानों में से 48 संस्थानों को नोडल के रूप में चयनित किया गया है। इस हैकाथॉन में 42 हजार टीमों के दो लाख विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें केन्द, सरकार के 18 मंत्रालयों और देश की 95 मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए एक लाख विद्यार्थियों द्वारा स्मार्ट कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चर एवं रूरल डवेलपमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, क्लीन वाटर, स्मार्ट व्हीकल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी, हैल्थ केयर, रिन्युवल एनर्जी जैसी समस्याओं के तकनीकी समाधान निकालेंगे जिससे देश के विकास को गति मिल सकेगी।


Download Android App
Download iOS App



