‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ पर गरमाई सियासत, सीएम धामी बोले- देश को अस्थिर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

Summary :

देहरादून, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ स्टिंग ऑपरेशन को लेकर देशभर में सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा के आधिकारिक हैंडल से किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए साजिशकर्ताओं पर निशाना साधा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, “लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश की शांति, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक संस्थाओं को अस्थिर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ‘ऑपरेशन रिजीम…

देहरादून, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ स्टिंग ऑपरेशन को लेकर देशभर में सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा के आधिकारिक हैंडल से किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए साजिशकर्ताओं पर निशाना साधा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, “लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश की शांति, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक संस्थाओं को अस्थिर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ स्टिंग में राष्ट्र में अशांति फैलाने के कई गंभीर पहलुओं को उजागर किया गया है।”

उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता सब समझती है। विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने, पुलिस की छवि धूमिल करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिशों का पर्दाफाश होना चाहिए। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में जवाबदेह बनाना आवश्यक है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक वीडियो पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ को देश को सुलगाने वाली साजिश का सबसे बड़ा खुलासा बताया गया था। भाजपा ने पोस्ट में लिखा था, “ऑपरेशन रिजीम चेंज… देश को सुलगाने वाली साजिश का सबसे बड़ा बेनकाब। इस खौफनाक साजिश का पहला गंदा चेहरा है, शाफवान कुड्ड़कन!”

भाजपा ने आरोप लगाया कि स्टिंग में साफ सुना जा सकता है कि कैसे लड़कियों को ढाल बनाकर दिल्ली पुलिस की छवि खराब करने, चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और पूरे देश को अराजकता की आग में झोंकने का टूल किट तैयार किया गया। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का ढोंग करने वालों की असलियत अब बेनकाब हो चुकी है। यह विरोध नहीं, देश के खिलाफ सीधी जंग है।

–आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.