अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर विपक्ष हुआ हमलावर, कपिल सिब्बल बोले-हम पहचान सकते हैं असली ‘गद्दार’

Summary :

शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब गद्दारों को गोली मारने से फुरसत मिल जाएगी, उम्मीद है देश के जूनियर वित्त मंत्री गिरती हुई अर्थव्यवस्था के कारणों को बजट के माध्यम से गोली मारेंगे।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग ने इस पर रिपोर्ट तलब किया है। अनुराग ठाकुर के इस बयान को लपकते हुए विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर अपना बयान दिया है। 
अनुराग ठाकुर के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद ओवैसी ने कहा “ठाकुर का काम एक ऐसी अर्थव्यवस्था को ठीक करना है जो प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ गिरावट पर है, लेकिन यहां वो हिटलर के वित्त मंत्री वाल्थर फंक की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसे बाद में युद्ध प्रयासों और युद्ध अपराधों के लिए सजा मिली थी। हो सकता है आगे ठाकुर यह भी कहें कि ‘कितने आदमी थे’ और साहब खुश हो जाएं। 
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा, इंदिरा गांधीजी ने कभी ऐसा नहीं सोचा था, ‘देश को गद्दारों को गोली मारो को’। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और उनकी आवाज़ को बंद करने वाले इनमें से हम असल गद्दारों को पहचान सकते हैं। 


वहीं शिवसेना ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर नीशाना साधा। शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब गद्दारों को गोली मारने से फुरसत मिल जाएगी, उम्मीद है देश के जूनियर वित्त मंत्री गिरती हुई अर्थव्यवस्था के कारणों को बजट के माध्यम से गोली मारेंगे। या फिर से देश को अच्छे दिन की गोली मिलेगी?


दरअसल, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था। 

रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो सा***को।” रिठाला से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा। 

Desk Team