रायपुर : प्रश्नकाल में भूपेश बघेल ने पूछा कि 2014-15 के पहले कितना धान लेने की व्यवस्था थी, इसे 15 क्विंटल तक क्यों सीमित किया गया। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि औसत धान उत्पादन, किसानों की सुविधा,और एकरूपता लाने के लिए 15 क्विंटल सीमित किया गया।
भूपेश बघेल ने पूछा कि धमतरी और दंतेवाड़ा में धान का कितना उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग उत्पादन क्षमता है, तो फिर पूरे प्रदेश के लिए उत्पादन क्षमता 15 क्विंटल तक सीमित क्यों किया गया। भूपेश ने कहा कि यही अंधेर नगरी चौपट राजा है।
इस पर मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अरुण वोरा राजा की तारीफ कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने अजय चंद्रकार से कहा तू इधर उधर की बात न कर, कारवां क्यों लूटा ये बता। इस पर मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अभी जो प्रक्रिया है, वो ठीक है।
भूपेश बघेल ने सवाल किया कि उपार्जन पर बोनस क्यों दिया गया, उत्पादन पर क्यों नहीं दिया गया। नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव ने कहा कि सरकार नीति में उत्पादकता और विपणन योग्य आधिक्य के आधार पर क्यों नीति बनाई गई है। खाद्य मंत्री ने कहा कि नीति में पुनर्विचार की जरूरत नहीं है। इस पर विपक्ष ने एक-एक दाना धान खरीदी की मांग की, ओर सदन में नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



