भारत यात्रा पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के बीच कल यहां द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें परस्पर सहयोग के कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। श्री मोदी ने इस बैठक से पहले आज ट्वीट किया कि वह कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह श्री ट्रूडो के बच्चों से मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ट्रूडो परिवार की भारत यात्रा सुखद रहेगी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ अपनी 2015 की कनाडा यात्रा के दौरान श्री ट्रूडो और उनकी बेटी के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की है। श्री ट्रूडो पिछले शनिवार को सप्ताह भर की भारत यात्रा पर आये थे और वह अब तक मुंबई, आगरा, अहमदाबाद, अमृतसर गये हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



