राजस्थान के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री बाबू लाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पांच करोड में से अब तक 25 लाख 5 हजार 782 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं।
बाबू लाल वर्मा ने आज विधानसभा के प्रश्नकाल में विधायक गौतम कुमार के प्रश्न का तवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में जितने भी गैस कनेक्शन बाकी है उनमें जैसे उपभोक्ता औपचारिकता पूरी कर देगें, उन्हें भी गैस कनेक्शन जारी कर दिए जाएगें।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं के नाम एसईसीसी सूची और सर्वे में है, उन्हीं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभ दिया जाता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में उपभोक्ताओं को वाजिब सर्विस नही देने, अलग अलग दरें वसुलने अनुदान नही देने के संबंध में कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा अच्छी सर्विस देने के संबंध में शिकायत है तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत उपभोक्तओं को गैस कनेक्शन लेने पर 1600 रुपये का अनुदान दिया जाता है।
बाबू लाल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बड़सादड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 17389 गैस कनेक्शन जारी किये गये इनमें (आईओसीएल-1573, एचपीसीएल 3340 एवं बीपीसीएल-12476) है। उन्होंने कहा कि बडी सादढी में वर्तमान में 13532 गैस कनेक्शन जारी कि जाने शेष है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



