रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नये कृषि कानूनों के बारे में झूठ बोल कर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन सरकार विपक्ष के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।
गोयल ने यहां सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिजारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए यह कहा। गोयल ने कहा, ‘‘किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर फैली गलतफहमी को केंद्र सरकार जल्द दूर करेगी।
विपक्ष ने झूठ बोल कर इन कानूनों के बारे गलतफहमी पैदा की है। सरकार विपक्ष के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ 35 साल पहले एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह किसान को 100 रूपये भेजते हैं, तो उसके पास केवल 15 रूपये पहुंचते हैं।
85 रूपये बीच में ही रह जाते हैं। (नरेंद्र) मोदी सरकार ने बीच की इस गड़बड़ को खत्म किया और अब पैसा सीधे लोगों के बैंक खातों में जा रहा है।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर यह कहा।


Download Android App
Download iOS App



