पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Summary :

84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी का पिछले कई दिनों से दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार की शाम निधन हो गया है। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है। 84  वर्षीय प्रणब मुखर्जी का पिछले कई दिनों से दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


ब्रेन सर्जरी के बाद से ही प्रणब मुखर्जी वेंटीलेटर सपोर्ट पर बने हुए थे। सोमवार को अस्पताल ने जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘ मुखर्जी की हालत में रविवार के बाद से गिरावट दर्ज की गई है। प्रणब मुखर्जी साल 2012 देश के राष्ट्रपति बने थे, 2017 तक वो राष्ट्रपति रहे. साल 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Desk Team