‘अनानास से भी अधिक मीठी है हमारी दोस्ती…’, घाना में PM Modi ने और क्या-क्या कहा?

Summary :

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में आज गुरुवार को पीएम मोदी घाना पहुंचे हुए हैं। यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा हैं। घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। हमारी दोस्ती आपके मशहूर अनानास से भी अधिक मीठी है। #WATCH घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है;…

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में आज गुरुवार को पीएम मोदी घाना पहुंचे हुए हैं। यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा हैं। घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। हमारी दोस्ती आपके मशहूर अनानास से भी अधिक मीठी है।

लोकत्रंत की भावना से ओतप्रोत

पीएम मोदी (PM Modi) अपने संबोधन की शुरूआती में कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत ख़ुशी हो रही है। यह एक गौरव भरा पल है। उन्होंने आगे कहा यह एक ऐसी भूमि है जो लोकत्रंत की भावना से ओतप्रोत है। विश्व के सबसे बड़े लोकत्रंत के प्रतिनिधित्व के रूप में मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भवाना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना से मिले सर्वोचय नागरिक सम्मान के लिए मैं सभी भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।

लोकतंत्र की जननी है भारत

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है; बल्कि संस्कार है. भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियाँ अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं, 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, हज़ारों बोलियाँ हैं। यही वजह है कि भारत आने वाले लोगों का हमेशा खुले दिल से स्वागत किया जाता है।”

दुनिया आतंकवाद जैसी संकटों का सामना..

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, “दुनिया जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे नए और जटिल संकटों का भी सामना कर रही है। पिछली सदी में बनाए गए संस्थान जवाब देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बदलती परिस्थितियों में वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है. हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ हमारी अध्यक्षता के दौरान जी20 का स्थायी सदस्य बना।”

 

also read: Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक! अचानक मंच पर पहुंचा युवक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।