जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में आक्रोश है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन आईएसआई से की और कहा कि अब केवल मारो नहीं, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर बैठ जाओ। विपक्ष भी मोदी सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में आक्रोश है। अब देश को इंतजार है कि कब भारतीय सेना पाकिस्तान से बदला देगी। विपक्ष भी लगतार मोदी सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी पाकिस्तान पर लगातार हमला बोल रहे हैं। ओवैसी ने तो पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन आईएसआई से कर दी थी। अब उन्होंने पाक सेना पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार ने अपील करते हुए कहा कि, अब पाकिस्तान में केवल घुसकर मारना नहीं चाहिए, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर बैठ जाना चाहिए।
पाकिस्तान में घुसकर बैठ जाओ
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 2019 के पठानकोट हमले और एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया और कहा कि इस बार पाकिस्तान में घुसकर मारो, मत उनके घर में घुसकर बैठ जाओ। उन्होंने कहा, 2019 में हमारे पास मौका था। हम लॉन्चिंग पैड या उस जमीन कर कब्जा कर लेते, जहां से आतंकी हमारे देश में आते हैं।
जनता को पीएम मोदी से उम्मीद
कश्मीर पर उन्होंने कहा कि वह भारत का एक हिस्सा है और यह संसद का संकल्प है। पीओके देख का अभिन्न अंग है। इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकियों ने हमारे देश के नागरिकों को मारा। हम इसका जवाब देंगे। ओवैसी ने कहा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद हुए बालाकोट हमले ने मोदी सरकार से देश की जनता की उम्मीदें बढ़ा दी है।
हम सरकार के साथ हैं – ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि हम आतंकवाद को रोकना चाहते हैं और सभी दलों ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि वे सरकार के साथ हैं। देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट से भी कड़े कदम उठाएगी। भारत और पाकिस्तान में फर्क बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां अभी भी लोकतंत्र है, पाकिस्तान में तानाशाही है। पाकिस्तान में पांच-छह परिवार सेना के साथ मिलकर पूरे देश को नियंत्रित करते हैं। पाकिस्तान के नेताओं ने वहां के लोगों को इस्लाम के नाम पर बांट दिया है। आप (पाकिस्तान के लोग) खुद को और भारत को देखें। आज भारत कहां खड़ा है और किस गड्ढे में खड़े हैं।
पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाले भारत: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी


Download Android App
Download iOS App




