लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने 12 मई से 15 यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने स्वागत करते हुए सड़क और हवाई परिवहन के लिए भी इस तरीके को अपनाने को कहा है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, हम अंतर राज्य यात्री ट्रेनों के संचालन को सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। सड़क परिवहन और हवाई परिवहन को भी ऐसे ही सधारण तरीके से शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधि को शुरू करने का एकमात्र तरीका प्रभावी रूप से यात्रियों और वस्तुओं के लिए सड़क, रेल और हवाई सेवाओं को खोलना है।
हम अंतर राज्य यात्री ट्रेनों के संचालन को सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं।
सड़क परिवहन और हवाई परिवहन को भी ऐसे ही सधारण तरीके से शुरू किया जाना चाहिए।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) May 11, 2020
गौरतलब है कि कोरोना लॉकडाउन के 50 दिनों बाद केंद्र ने 12 मई से 15 यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सभी स्पेशल ट्रेनें होंगी जिसे नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा। सभी ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग आज शाम 4:00 बजे से शुरू की जाएगी।
सभी ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी जाएंगी। ये सभी एयर कंडीशन ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलाई जाएंगी। इन विशेष ट्रेनों में रिजर्वेशन की बुकिंग आज शाम 4 बजे शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को इस बात कि जानकारी देते हुए कहा, रेलवे बारी-बारी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में सोच रहा है। इसे 12 मई से शुरू किया जा सकता है। शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएगी। स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 11 मई दिन सोमवार से 4 बजे शाम से शुरू होगी।


Download Android App
Download iOS App



