रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर ने पाकिस्तान के हमले को नौसिखिए जैसा बताया। भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय वायुरक्षा प्रणाली ने आठ मिसाइलों को रोककर साबित किया कि यह हमले को नाकाम करने में सक्षम है। पाकिस्तान ने आम नागरिकों को टारगेट करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने बहादुरी से नाकाम किया।
पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, सांबा और उरी में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है। इस पर रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर ने कहा कि जम्मू के एयरपोर्ट पर किए गए हमले को देखकर लगता है कि यह किसी नौसिखिए का हमला है।
रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर ने कहा कि ड्रोन को भारत की ग्राउंड बेस एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके अलावा कुछ मिसाइल भी मिली हैं। यह समझ नहीं आ रहा है कि सिर्फ ड्रोन ही थे या ड्रोन के साथ मिसाइल भी दागी गईं। विशेषज्ञ का मानना है कि बिना विस्फोट की मिसाइल मिलने से पता चलता है कि यह एक कॉम्बिनेशन अटैक था।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर ने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तान ने हमले की शुरुआत उधमपुर, जम्मू, पठानकोट, सांबा, जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, जैसलमेर और दूसरी जगहों पर की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों को टारगेट करने की कोशिश की, जिसे बड़ी बहादुरी से भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों की जान भी गई है, जोकि दुखद है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया है।
पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पूंछ, सांबा और उरी में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इस दौरान भारतीय एस-400 वायुरक्षा प्रणाली ने जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अर्निया और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया।
‘नक्शे से गायब हो जाएगा पाकिस्तान’, Operation Sindoor पर बोले Eknath Shinde


Download Android App
Download iOS App



