Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बनाई जगह, किशोर जेना अपने प्रयास में चुके

Summary :

Paris Olympics 2024: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर के थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं हमवतन किशोर जेना अपने प्रयास में चूक गये। Highlights नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह किशोर जेना 80.73 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे फाइनल में जगह बनाने के लिए 83.50 मीटर की दूरी को करना था पार नीरज चोपड़ा का अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पहले…

Paris Olympics

Paris Olympics 2024: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर के थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं हमवतन किशोर जेना अपने प्रयास में चूक गये।

Highlights

  • नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह
  • किशोर जेना 80.73 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे
  • फाइनल में जगह बनाने के लिए 83.50 मीटर की दूरी को करना था पार

नीरज चोपड़ा का अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपना अभी तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.34 मीटर दर्ज किया। वहीं जर्मन एथलीट अपने तीन प्रयासों के बावजूद 85.64 मीटर की दूरी ही दर्ज कर सके। इस बीच पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 85.16 मीटर के दूसरे प्रयास के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा।

Paris Olympics 2024 Who is Kishore Jena Neeraj Chopra India medal contender Javelin Throw - ओलंपिक में पहली बार पोडियम पर एक साथ दिखेंगे 2 भारतीय? नीरज चोपड़ा ही नहीं यह भारतीय

भारतीय एथलीट किशोर जेना 80.73 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे

इससे पहले भारतीय एथलीट किशोर जेना 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन स्पर्धा के ग्रुप ए में आठवें स्थान पर रहे। स्टेड डी फ्रांस में हुये मुकाबले में जेना का सर्वश्रेष्ठ थ्रो पहले प्रयास में आया। हालांकि वह दूसरे प्रयास में एक वैध प्रयास दर्ज करने में असफल रहे और तीसरे में केवल 80.21 मीटर का थ्रो ही कर सके।

फिनलैंड के टोनी केरेनन भी चौथे एथलीट फाइनल में जगह बनाई

पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय भाला फेंक एथलीटों को ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग (ग्रुप ए और ग्रुप बी सहित) में कम से कम 12 सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच रैंक करना होगा। इस बीच फिनलैंड के टोनी केरेनन 85.27 मीटर के प्रयास के साथ क्वालिफिकेशन मार्क को पार करने वाले चौथे एथलीट बन गए, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

Paris Olympics के फाइनल में जगह बनाने के लिए 83.50 मीटर को करना था पार

उल्लेखनीय है कि पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में जगह बनाने के लिए एथलीटों को 83.50 मीटर की दूरी को पार करना था। केन्या के जूलियस येगो ने पुरुषों की भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ 85.97 मीटर का थ्रो दर्ज किया। एक पूर्व विश्व चैंपियन, येगो फाइनल में जूलियन वेबर और जैकब वाडलेज्च के साथ शामिल हो गए। सभी ने आज स्टेड डी फ्रांस में 84.00 मीटर के क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड को पार किया। येगो ने अपने पहले दो प्रयासों में 78.84 मीटर और 80.76 मीटर की दूरी तय की थी। वहीं, जूलियन वेबर ने 87.76 मीटर का थ्रो दर्ज किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta