लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा में शून्यकाल की शुरुआत, जानें आज की 5 बड़ी बातें

Summary :

Parliament Session 2026 HighLight: आज संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे हाफ का दूसरा हफ्ता चल रहा है। बता दें कि दोनों सदनों में आज कार्यवाही की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल जारी है, वहीं, राज्यसभा में लिस्टेड बिजनेस के बाद शून्यकाल की शुरुआत हो गई है। लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगो पर चर्चा जारी है और आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। विस्तार से जानते है आज संसद में क्या कुछ हुआ है। Parliament Session 2026 Highlight: लोकसभा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों…

Parliament Session 2026 HighLight: आज संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे हाफ का दूसरा हफ्ता चल रहा है। बता दें कि दोनों सदनों में आज कार्यवाही की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल जारी है, वहीं, राज्यसभा में लिस्टेड बिजनेस के बाद शून्यकाल की शुरुआत हो गई है। लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगो पर चर्चा जारी है और आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। विस्तार से जानते है आज संसद में क्या कुछ हुआ है।

Parliament Session 2026 Highlight: लोकसभा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव

Parliament Session 2026 Highlight
Parliament Session 2026 Highlight (Source: Social Media)

आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ ही आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। जानते है सभी चर्चा के बारे में..

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एलपीजी आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष द्वारा की गई नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन पर हमला करते हुए कहा कि वे देश के हित में सरकार के साथ खड़े होने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना रुख अपना रहे हैं।
  • बजट सत्र में आज अव्यवस्थित व्यवहार के आरोप में आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। स्पीकर ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द करने पर सहमति बनी।
  • केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा बाजार की पहुंच बढ़ाने के लक्षित प्रयासों के तहत 25,000 ग्राम पंचायतों को बीमा कवरेज प्रदान करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बोलते हुए इस बात पर जोर दिया कि अब ग्राम पंचायत ग्रामीण दायित्वों और कवरेज के मापन की प्रमुख इकाई होगी।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस ले लिया, जिससे एक चयन समिति द्वारा अनुशंसित कुछ संशोधन किए जा सकें। चयन समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह विधेयक शुरू में अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने के लिए कुछ अधिनियमों में संशोधन करने के उद्देश्य से पेश किया गया था, ताकि जीवन यापन और व्यापार करने में आसानी के लिए विश्वास-आधारित शासन को और बढ़ाया जा सके।
  • डॉक्टरों व मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल में उनके बीच होने वाले हिंसक विवाद का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया गया। हाल के एक राष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, लगभग 7.9 प्रतिशत डॉक्टरों ने पिछले एक वर्ष में किसी न किसी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार का सामना किया है, जबकि लगभग 3.9 प्रतिशत मामलों में शारीरिक हमले भी हुए हैं।

Parliament Budget Session 2026: निलंबन रद्द होने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा संसद के निचले सदन में प्रस्ताव पेश करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। विपक्ष के आठ सांसदों, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत यदाओराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस वेंकटेशन ने निलंबन रद्द होने के बाद संसद परिसर के अंदर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ALSO READ: बजट सत्र में 8 विपक्षी सांसदो का वनवास हुआ खत्म, जानें क्यों किया गया था निलंबित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।