Masik Shivratri 2026 Upay: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से शिव पूजा करने और उपवास रखने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
आज, यानी की मंगलवार, 17 मार्च को चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि है। आज के दिन भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और भोग चढ़ाकर मंत्रों का जाप करने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं। इसके साथ ही आज कुछ विशेष उपाय करके आप अपनी जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
Masik Shivratri 2026 Upay: मासिक शिवरात्रि के लिए विशेष उपाय

- बच्चों की खुशहाली के लिए: सफेद फूलों को बच्चों से छुआकर उनकी माला बनाएं और भगवान शिव को पहना दें।
- पैसे की तंगी दूर करने के लिए: अगर आर्थिक स्थिति खराब है, तो आज 3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले या हाथ में पहन लें।
- पढ़ाई में कामयाबी के लिए: अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो आज शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं।
- बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए: अगर आप बच्चों के करियर को लेकर परेशान हैं, तो आज उनके हाथ से किसी गरीब को काला कंबल दान करवाएं।
- गुस्से को काबू करने के लिए: अगर बहुत गुस्सा आता है, तो शिव मंदिर जाकर जौ (Barley) के आटे की रोटी या सिर्फ जौ के दाने भगवान को अर्पित करें।
- मुश्किलों के हल के लिए: अगर आप किसी समस्या में फंसे हैं, तो पानी में थोड़ा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही 11 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर अर्पित करें।
- बिजनेस को नजर से बचाने के लिए: अगर जीवनसाथी का काम ठीक नहीं चल रहा, तो ‘काली गुंजा’ के 11 दाने शिवलिंग से छुआकर अपने पार्टनर को पास रखने के लिए दे दें।
- सरकारी काम में आ रही रुकावट के लिए: बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखकर उनकी माला बनाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। फिर हाथ जोड़कर अपने काम के लिए प्रार्थना करें।
- सफलता पाने के लिए: तरक्की की राह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए शिवजी के सामने बैठकर “शवे भक्ति:शिवे भक्ति:शिवे भक्तिर्भवे भवे। अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम्।।” मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, हर संकट से मिलेगी मुक्ति


Download Android App
Download iOS App




