पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

Summary :

पटियाला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार सुबह 11:05 बजे अपडेट किए गए प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पटियाला की हवा में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 4 नवंबर को एक्यूआई 191, 5 नवंबर को 240 और 6 नवंबर को 201 दर्ज किया गया था। वहीं, 7 नवंबर को यह बढ़कर 221 पहुंच गया। प्रदूषण निगरानी के लिए पटियाला के मॉडल टाउन स्थित…

पटियाला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार सुबह 11:05 बजे अपडेट किए गए प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।

प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पटियाला की हवा में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 4 नवंबर को एक्यूआई 191, 5 नवंबर को 240 और 6 नवंबर को 201 दर्ज किया गया था। वहीं, 7 नवंबर को यह बढ़कर 221 पहुंच गया।

प्रदूषण निगरानी के लिए पटियाला के मॉडल टाउन स्थित पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) स्टेशन पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

जारी स्वास्थ्य चेतावनी के मुताबिक, लंबे समय तक इस प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी और असहजता हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस व दिल के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही। दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी डेटा के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी जा रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। शुक्रवार शाम को दिल्ली का एक्यूआई 382 था, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति के बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को दीपावली से कुछ दिन पहले एहतियात के तौर पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चरण-3 लागू कर दिया।

–आईएएनएस

वीकेयू/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.