पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमला में मुंडवाया सिर, बेटे के लिए मांगी मन्नत को पूरा किया

Summary :

पवन कल्याण की पत्नी ने बेटे की मन्नत पूरी करने के लिए मुंडवाया सिर

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में अपने बेटे की सेहत के लिए मांगी मन्नत पूरी करने के लिए बाल अर्पित किए। उनके बेटे के स्कूल में आग लगने से वह झुलस गया था। बेटे की हालत में सुधार आने पर अन्ना ने मंदिर में अपने बाल दान किए।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल अर्पित किए। उनके सिर मुंडवाने की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पवन कल्याण की पत्नी ने यह फैसला अपने बेटे के लिए है। दरअसल उन्होंने अपने बेटे के जल्दी ठीक होने की मन्नत मांगी थी। पिछले सप्ताह उनके बेटे के स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें उनके बेटा बुरी तरह झुलस गया था। मां अन्ना कोनिडेला ने मन्नत ने अपने बेटे के ठीक होने की मन्नत मांगी थी। वहीं बेटे की हालत में सुधार आने पर उन्होंने मंदिर में बाल अर्पित कर अपनी मन्नत पूरी की।

जनसेना ने पोस्ट की तस्वीरें

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की जनसेना पार्टी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें पार्टी ने कहा, ‘परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भाग लिया।’

जनसेना पार्टी ने अन्ना कोनिडेला के बाल दान करने की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा, ‘श्रीमती अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी भक्ति दिखाई। मंदिर में श्री वराह स्वामी के दर्शन करने के बाद अन्ना कोनिडेला ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल दान किए।

हस्ताक्षर कर मुंडवाया सिर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवन कल्याण की पत्नी ने भी एक धार्मिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये, जिस पर आमतौर तिरुमला मंदिर आने वाले सभी गैर-हिंदू भक्त हस्ताक्षर करते हैं। इस घोषणापत्र में भक्तों से देवता के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और भक्ति को दिखाते हुए हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों पर अन्ना इस घोषणापत्र पर साइन करते हुए दिखीं। हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने अपने सिर मुंडवा लिया। मंदिर में कई भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर अपने बाल अर्पित करते हैं।

MP: हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव करने वाले गिरफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

Neha Singh