पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोतरी समय का दबाव : विजय चौधरी

Summary :

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार के बचाव में कहा कि यह संकट का समय है। इस संकट से केवल भारत ही नहीं, पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। पटना में सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज जो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ रही है, वह दुनिया भर के लोग समझ रहे हैं। बल्कि अपने देश की खासियत यह है कि जितना बड़ा संकट है, जितना मूल्य बढ़ना चाहिए, वह नहीं बढ़ रही है। यह सरकार की सफलता ही है कि उसे…

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार के बचाव में कहा कि यह संकट का समय है। इस संकट से केवल भारत ही नहीं, पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। पटना में सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज जो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ रही है, वह दुनिया भर के लोग समझ रहे हैं। बल्कि अपने देश की खासियत यह है कि जितना बड़ा संकट है, जितना मूल्य बढ़ना चाहिए, वह नहीं बढ़ रही है।

यह सरकार की सफलता ही है कि उसे नियंत्रित कर मूल्यों में बहुत काम इज़ाफा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संकट पूरी दुनिया झेल रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि केवल भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। यह संकट सभी लोग जान रहे हैं। यह ऊर्जा संकट पूरे विश्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि समय का दबाव है। जिस ढंग से मूल्यों में कम वृद्धि हो रही है, वह सरकार की आर्थिक नीति का ही परिणाम है।

उधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि से महंगाई बढ़ गई है। यह महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यह संकट तब भी था जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे थे, तब तो बड़ी रैलियां हो रही थीं। चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तो सरकार पर्याप्त भंडार की बात कहती थी। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

–आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.