आधार कार्ड को लेकर देश में कई तरह की परेशानियां और राजनीति हो रही है। कुछ दिन पहले आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा किया गया था। साथ ही आधार कार्ड को लेकर लोगो को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही इस बीच फिलीपींस ने भारत के आधार सिस्टम में दिलचस्पी दिखाई है।
सूत्रों की मानें, तो फिलीपींस इस सिस्टम को समझने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने आए हैं। उल्लेखनीय है कि हर जगह आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर सख्त रुख उच्चतम न्यायालय ने अपनाया था।
पछले महीने एक रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि सिर्फ 500 रुपए में 10 करोड़ आधार कार्ड की जानकारी ली जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट मे आधार की संवैधानिक वैधानिकता को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं से गुरुवार को पूछा कि सरकार के साथ अपना एड्रेस प्रूफ साझा करने में उन्हें क्या परेशानी है जबकि प्राइवेट पार्टियों के साथ जानकारी शेयर करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



