पुरे देश फिल्म ”पद्मावत” को लेकर करणी सेना जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है वही इस बीच ,कोलकाता पुलिस ने आज कहा कि उसने शहर भर में खासकर मॉल और मल्टीप्लेक्सों के आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं ताकि विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद कोई हिंसा नहीं हो।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई भी शांति बाधित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है । हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। हम सिनेमाघरों के पास किसी समूह को एकत्रित नहीं होने दे रहे।’’ उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों में भीड़ पर नजर रखने के लिए सार्दी वर्दी में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
‘पद्मावत’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक दिन पहले ही राजपूत संगठनों ने हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फिल्म की रिलीज होने पर हिंसक प्रदर्शनों की चेतावनी दी थी। हालांकि कोलकाता में कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



