तीर्थ यात्राएं होंगी आयोजित

Summary :

NULL

विदिशा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम, तिरूपति, द्वारका तथा श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। योजना के तहत 26 मई को आयोजित की जा रही रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 200 तीर्थ यात्रियों तथा 5 शासकीय अनुरक्षकों का कोटा निर्धारित किया गया है।

रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन 11 मई तक संबंधित तहसील कार्यालय में जमा कर सकते है। इसी प्रकार 27 मई को आयोजित की जा रही तिरूपति तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 146 तीर्थ यात्रियों तथा तीन शासकीय अनुरक्षकों का कोटा निर्धारित किया गया है। तिरूपति तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन 11 मई तक संबंधित तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

तीर्थ दर्शन योजना के तहत 03 जून को आयोजित की जा रही द्वारका तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 125 तीर्थ यात्रियों तथा 3 शासकीय अनुरक्षकों का कोटा निर्धारित किया गया है। इस यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन 17 मई तक संबंधित तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 13 जून को आयोजित की जा रही श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 150 तीर्थ यात्रियों तथा 3 शासकीय अनुरक्षकों का कोटा निर्धारित किया गया है।

श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन 28 मई तक संबंधित तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इन यात्राओं में से किसी एक यात्रा पर शासकीय अनुरक्षक के रूप में जाने वाले पात्र शासकीय सेवक अपने आवेदन पत्र विभागीय अनुमति, अनुशंसा सहित निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र, एक फोटो तथा मोबाईल नम्बर के साथ जिला कार्यालय में एससी शाखा में जमा कर सकते हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

 

Desk Team