पायलट निकला कोरोना पॉजिटिव, बीच रास्ते से वापस बुलाया गया माॅस्को जा रहा Air India का विमान

Summary :

पायलट को जानकारी दी गयी कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया।

‘वंदे भारत मिशन’ के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान के पायलट की कोरोना वायरस (कोविड-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उड़ान आधे रास्ते से वापस लौट आयी।
सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह माॅस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था। रास्ते में पायलट को जानकारी दी गयी कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया। अब विमान को पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद नये चालक दल के साथ माॅस्को भेजा जायेगा।
इस संबंध में फिलहाल एयर इंडिया ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है हालांकि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि मॉस्को से दिल्ली के रास्ते जयपुर जाने वाली उड़ान में ‘तकनीकी कारणों’ से देरी हो रही है। स्थानीय समयानुसार उड़ान सुबह 11.50 बजे रवाना होनी थी। उसने अभी उड़ान के लिए कोई नया समय नहीं बताया है।

RJD नेताओं पर मामला दर्ज होने पर भड़के तेजस्वी, कहा- मुख्यमंत्री ‘हमें डरा नहीं सकते’

बता दें कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत “वंदे भारत अभियान” के तहत वापस ला रहा है। सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है। पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार अब दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा। 

Desk Team