PM Modi ने एलन मस्क को बधाई का दिया धन्यवाद, कहा ‘बिजनेस पार्टनर्स को मजबूत कारोबारी माहौल देगा भारत’

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देने के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवा और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए सुरक्षित कारोबारी माहौल प्रदान करेगी। Highlights PM Modi ने एलन मस्क को दिया धन्यवाद बिजनेस पार्टनर्स को मजबूत कारोबारी माहौल देगा भारत- PM Modi टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में करेगी प्रवेश एलन मस्क का PM Modi को बधाई अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। एलन मस्क ने बताया कि उनकी…

PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देने के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवा और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए सुरक्षित कारोबारी माहौल प्रदान करेगी।

Highlights

  • PM Modi ने एलन मस्क को दिया धन्यवाद
  • बिजनेस पार्टनर्स को मजबूत कारोबारी माहौल देगा भारत- PM Modi
  • टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में करेगी प्रवेश

एलन मस्क का PM Modi को बधाई

अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। एलन मस्क ने बताया कि उनकी कंपनियां जल्द ही भारत में निवेश करने की सोच रही हैं। एलन मस्क की बधाई पर पीएम मोदी ने कहा, आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क। पीएम मोदी ने कहा, ”देश के प्रतिभाशाली युवा, हमारी जनसांख्यिकी, पूर्वानुमानित नीतियां और स्थिर लोकतंत्र सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए कारोबारी माहौल प्रदान करना जारी रखेंगे।”

एलन मस्क ने एक्‍स पर किया बधाई पोस्ट

पीएम मोदी(PM Modi) को बधाई देने के लिए एलन मस्क ने एक्‍स पर लिखा था, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में आपकी जीत पर बधाई, मुझे उम्मीद है कि मेरी कंपनियां भारत में अच्‍छा काम करेंगी।” स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ के 21 और 22 अप्रैल को भारत आने और पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद थी। हालांकि बाद में उन्होंने काम का हवाला देते हुए अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दिया। वहीं मस्क ने बाद में कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आ सकते हैं।

टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में करेगी प्रवेश

जून 2023 में एलन मस्क ने अमेरिका में पीएम मोदी(PM Modi) से मुलाकात की थी। तब टेक अरबपति ने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। टेस्ला के भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की उम्मीद है। कार निर्माता ने 2023 में भारत सरकार से देश में अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती करने के लिए कहा था।

PM Modi

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए तैयार हैं। वह रविवार को शपथ लेंगे। लोकसभा चुनावों में एनडीए ने 543 सीटों में से 293 सीटें जीती हैं।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta