PM Modi address Post-budget discussion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह वेबिनार केंद्रीय बजट 2026-27 से उभरने वाले प्रमुख विषयों पर आयोजित की जा रही बजट के बाद की वेबिनारों की शृंखला में पहला है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों से संरचित प्रतिक्रिया प्राप्त करना और बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है।
Budget webinar 2026: वेबिनार में विचार-विमर्श के प्रमुख विषय
इस वेबिनार में सार्वजनिक पूंजी व्यय, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग सेक्टर सुधार, वित्तीय प्रबंधन, पूंजी बाजारों की मजबूती और कर सुधारों के जरिए जीवन सुगमता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। उद्योग, वित्तीय संस्थान, बाजार प्रतिभागी, सरकार, नियामक और शिक्षाविद़ जैसे हितधारकों को एक साथ लाकर बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के मार्गों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
Post-budget discussion: बजट 2026-27 के प्रमुख उपाय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट में 12.2 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को बढ़ावा देना और अर्थव्यवस्था में विकास और रोजगार सृजन को गति देना है। इसके तहत राजमार्गों, बंदरगाहों, रेलवे और बिजली परियोजनाओं सहित 7 रणनीतिक क्षेत्रों में विनिर्माण और अग्रणी एमएसएमई को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा, एक अवसंरचना जोखिम विकास कोष भी स्थापित किया गया है।
PM Modi address Post-budget discussion: राजकोषीय स्थिरता और विकास लक्ष्य
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार राजकोषीय विवेक और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखते हुए सार्वजनिक निवेश पर जोर दे रही है। 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.3 प्रतिशत तक घटाने का अनुमान है। यह लक्ष्य आर्थिक विकास की गति बनाए रखने और सार्वजनिक वित्त को स्थिर रखने के बीच संतुलन को दर्शाता है। 2025-26 के बजट में राजकोषीय घाटे को 4.4 प्रतिशत तक कम करने की प्रतिबद्धता पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: 27 फरवरी 2026: तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानिए किस शहर में कितना है Petrol Diesel CNG के ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App







