12 राज्यों में बारिश-तूफान का Yellow Alert, दिल्ली-बिहार में धूप की मार; पढ़ें देशभर के लिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam 27 Feb

Aaj Ka Mausam 27 Feb: फरवरी खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, मौसम साफ तौर पर बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर की तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, 12 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। तो, आइए शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026 को पूरे देश में मौसम का हाल जानते हैं।

Delhi Weather: दिल्ली में आज 27 फरवरी का मौसम

आज राजधानी दिल्ली में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन दिन में धूप तेज होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह का तापमान 14-16°C के बीच रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 31-33°C तक पहुंच सकता है। यानी दिन में अब गर्मी महसूस होने लगेगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अगले 7 दिनों तक राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। साफ मौसम की वजह से दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे गर्मी महसूस होगी।

Bihar Weather: बिहार का मौसम

बिहार में ठंड अब धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 1–2 दिन में हवा की दिशा बदलने और तेज धूप के कारण दिन और रात दोनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। फरवरी के आखिरी दिनों में ही गर्मी के संकेत दिख रहे हैं और मार्च की शुरुआत में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

Aaj Ka Mausam 27 Feb: पंजाब का मौसम

पंजाब के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि वहां घनी धुंध पड़ने की संभावना है। इससे पहले, वीरवार को अलग-अलग जिलों में दिन भर धूप रही और दिन के समय गर्मी महसूस हुई।

Weather News: पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम

दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी तक और फिर 2 से 3 मार्च 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं। 27 फरवरी को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भी आज हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 2 से 4 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में फिर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

IMD Alert: इन राज्यों में होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में भी 28 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आज का तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।