Delhi-UP में गर्मी दिखाने लगी तेवर, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 26 Feb: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। यहां फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फ़बारी की संभावना है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi…

Aaj Ka Mausam 26 Feb: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। यहां फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फ़बारी की संभावना है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 26 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है, दिन में तेज धूप निकलेगी। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि 26 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी को हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 26 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। कई जिलों में धूप खिलेगी, जिससे तापमान चढ़ने वाला है। यूपी के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है, उसमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर शामिल हैं।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 26 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

IMD के मुताबिक, बिहार में आज मौसम साफ रहेगा। यहां भी तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा, उसमें भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Himachal Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 26 Feb
Aaj Ka Mausam 26 Feb (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उसमें बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली और आसपास के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 26 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 29°C 14°C
जयपुर 30°C 17°C
शिमला 18°C 07°C
पटना 29°C 15°C
चेन्नई 31°C 23°C
रांची 27°C 14°C
मुंबई 28°C 23°C
नैनीताल 20°C 10°C
भोपाल 31°C 18°C
कोलकाता 30°C 18°C
लखनऊ 29°C 14°C

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’, एक ही कार में सवार हुए PM Modi और नेतन्याहू, शेयर की फोटो

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।