CM Yogi Meets Children In Japan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर है। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया और टोक्यो में भी भारतीय लोगों का अपनापन देखा गया। वहीं अपनी यात्रा के दौरान यामानाशी जाते समय भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की। भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई बच्चों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में उनके पैर छुए और बातचीत के दौरान संस्कृत श्लोक पढ़े। भारतीय संस्कृति की झलक अब तेजी से वायरल हो रही है।
CM Yogi Meets Children In Japan

मुख्यमंत्री ने विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए बच्चों की सराहना की। बाद में उन्होंने बच्चों को गिफ्ट में चॉकलेट दी और उनके परिवारों से बातचीत की। शुरूआत में CM योगी से मुलाकत में बच्चो को थोड़ी झिझक हुई लेकिन बाद में ऐसा भावुक पल कैमरे में कैद हुआ जो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। बच्चों ने CM योगी के स्वागत में श्लोक सुनाए और दंडवत प्रणाम भी किया जिससे विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली है। CM योगी ने भी बच्चों को आशीवार्द देते हुए बच्चों को दुलारा और उपहार भेंट किया।
संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन…
सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा… pic.twitter.com/IdtMIQfaU7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2026
CM Yogi Japan Visit

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टोक्यो में पूर्व अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री (एमईटीआई) निशिमुरा यासुतोशी से बातचीत की। योगी आदित्यनाथ और निशिमुरा की वार्ता का मुख्य केंद्र भारत-जापान संबंधों के व्यापक ढांचे के भीतर उत्तर प्रदेश-जापान सहयोग को मजबूत करना था। इससे पहले दिन में, योगी आदित्यनाथ ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी के साथ एक सार्थक बैठक की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और जापान के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
ALSO READ: CM योगी का जापान में भव्य स्वागत, टोक्यो में लगे भगवा झंडे, विकास और निवेश पर होगी चर्चा


Download Android App
Download iOS App




