प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रामकृष्ण आश्रम की बेंगलुरु इकाई के प्रमुख स्वामी हर्षानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके विनम्र स्वभाव और तमाम मुद्दों पर उनके गहन व व्यावहारिक ज्ञान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
आश्रम के अधिकारियों ने बताया कि स्वामी का यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने बताया कि 91 वर्षीय स्वामी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और पिछले कुछ महीनों से व्हीलचेयर पर थे।
मोदी ने ट्वीट किया, ” स्वामी हर्षानंद महाराज ने सदैव समाज की भलाई के लिए कार्य किया। उनके विनम्र स्वभाव और तमाम मुद्दों पर उनके गहन व व्यावहारिक ज्ञान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”


Download Android App
Download iOS App



