नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है। उन्होंने फोन पर इमरान खान को आम चुनावों में शानदार जीत के लिए फोन कर बधाई दी है। सोमवार की शाम को फोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इमरान खान को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान में उनके नेतृत्व में लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी और पाकिस्तान तरक्की राह पर एक मुकाम हासिल करेगा। साथ ही पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्कों के साथ विकास और शांति के अपने विजन का भी इमरान खान से बातचीत में जिक्र किया।
चुनाव में जीत के बाद अपने पहले भाषण में इमरान खान ने कहा था कि उन्हें अफसोस हुआ कि भारत के मीडिया ने उन्हें बॉलीवुड के विलेन की तरह दिखाया गया। इमरान ने कहा था कि सबसे बड़ा मुद्दा कश्मीर है और वहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। साथ ही समस्याओं के समाधान की आशा जाहिर करते हुए ये भी कहा था कि अगर भारत तैयार होता है तो हम भी बातचीत के लिए तैयार हैं। भारत 1 कदम उठाएगा तो हम 2 कदम चलने को तैयार हैं। इमरान के मुताबिक, अभी तक सिर्फ ब्लेमगेम रहा है, लेकिन बातचीत से ही मसले हल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



