PM मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय तटरक्षक बल को उनके स्थापना दिवस की बधाई। हमारे तटरक्षक बल ने हमारे तटों को सुरक्षित रखने के अपने उल्लेखनीय प्रयासों के कारण छाप छोड़ी है।

भारतीय तटरक्षक बल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है।यह भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री हितों कि रक्षा करता है और समुद्री कानून लागू करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने तटों को सुरक्षित रखने के उनके प्रयासों को सराहा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय तटरक्षक बल को उनके स्थापना दिवस की बधाई। हमारे तटरक्षक बल ने हमारे तटों को सुरक्षित रखने के अपने उल्लेखनीय प्रयासों के कारण छाप छोड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है।”

बता दें भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1  फ़रवरी 1977 में हुई थी। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, राजस्व विभाग और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ घनिष्ठ सहयोग में काम करता है।

Desk Team