पीएम मोदी , गृह मंत्री शाह ने जाने-माने खगोलशास्त्री प्रो़ गोविंद स्वरूप के निधन पर शोक व्यक्त किया

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के जाने-माने खगोलशास्त्री प्रोफेसर गोविंद स्वरूप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के जाने-माने खगोलशास्त्री प्रोफेसर गोविंद स्वरूप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रोफेसर स्वरूप का पुणे में सोमवार को निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। 
नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है,‘‘ प्रोफेसर गोविंद स्वरूप असाधारण वैज्ञानिक थे। रेडियो एस्ट्रोनोमी में उनकी उपलब्धियों को विश्व भर में सराहना मिली है। उनके निधन से दुख हुआ है। उनके निकट और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। 

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘ जाने-माने प्रोफेसर और रेड़यि एस्ट्रोनोमी के पुरोधा गोविंद स्वरूप जी को अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी हानि है। उनके परिवार के प्रति संवेना। ओम शांति। ’’ 

Ujjwal Jain