PM मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया उमिया धाम आश्रम का उद्घाटन

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उमिया धाम आश्रम (हरिद्वार) के उद्घाटन समारोह को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए ‘यात्रा’ के महत्‍व पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि अगर समय होता तो मैं जरूर वहां पर आता। मोदी बोले कि हर संतान की इच्छा रहती है कि वह अपने माता-पिता को हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा कराए। मोदी ने कहा कि इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नारियल फोड़ और फीता खोलकर आश्रम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि भारत में टूरिज्म पुराना है लेकिन विश्व के लिए नई बात है। हमारे चार धाम की यात्रा, ज्योतिर्लिंग की यात्रा पहले से होती आ रही है। PM मोदी बोले कि जो काम आज की तारीख में होटल कर रहे हैं वो काम पहले धर्मशाला करती थी। उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार की ओर से टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।

पीएम मोदी ने कहा, ‘यात्रा’ हमारी संस्‍कृति का एक अभिन्‍न अंग है। एक यात्रा के जरिए हम देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से रूबरू होते हैं, अन्‍यथा हम ऐसे कभी नहीं देख सकते। पीएम मोदी ने ‘मा उमिया’ के भक्‍तों की तारीफ भी की, जिन्‍होंने आश्रम के स्‍थापना की शुरुआत की। इसके जरिए पीएम मोदी ने सैकड़ों लोगों के दिलों को छू लिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भक्‍तों से ‘स्‍वच्‍छग्रही’ बनने और स्‍वच्‍छ भारत मिशन को और मजबूत बनाने की भी अपील की। गौरतलब है कि पीएम मोदी के स्‍वच्‍छ भारत मिशन को तीन साल पूरे हो गए।

Desk Team