PM मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ की बातचीत, कोरोना महामारी को लेकर हुई चर्चा

Summary :

टेलीफोन पर हुई बातचीत में विडोडो ने इंडोनेशिया को दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत दोनों देशों के बीच चिकित्सा उत्पादों और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों और दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की।
टेलीफोन पर हुई बातचीत में विडोडो ने इंडोनेशिया को दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत दोनों देशों के बीच चिकित्सा उत्पादों और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के यहां मौजूद अपने नागरिकों से संबंधित तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की और सहमति जतायी कि उनकी टीम नागरिकों की सुविधाओं के संबंध में परस्पर संपर्क बनाये रखेंगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “अच्छे मित्र राष्ट्रपति विडोडो के साथ कोविड-19 महामारी पर चर्चा की। करीबी समुद्री पड़ोसियों और व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में इस संकट से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच निकट सहयोग महत्वपूर्ण होगा।”

गुजरात ने राजस्थान और MP के फंसे हुए प्रवासियों को भेजा घर, अन्य को भी जाने की दी इजाजत

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया भारत का महत्वपूर्ण समुद्री साझीदार है और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती इस महामारी से लड़ने में दोनों देशों के लिए परस्पर सहायक होगी। मोदी ने श्री विडोडो और इंडोनेशिया के लोगों को पवित्र रमजान की शुभकामनाएं भी दी।

Desk Team