पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Summary :

अमृतसर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की प्रगति के लिए अरदास की। चुघ ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब से सभी को मार्गदर्शन और शक्ति मिलती है। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा, विकास और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के…

अमृतसर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की प्रगति के लिए अरदास की। चुघ ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब से सभी को मार्गदर्शन और शक्ति मिलती है।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा, विकास और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए समर्पित किया है। मोदी सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है और भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है।

इस दौरान तरुण चुघ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने गुरु महाराज से प्रार्थना की है कि पंजाब सरकार को सद्बुद्धि मिले और राज्य नशे की समस्या से बाहर निकले।

चुघ ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने अपने इलाके में खुलेआम नशा बिकने और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की शिकायत अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया। चुघ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जांच की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर याचिका भी दायर हुई है।

चुघ ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ शिकायत करने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और गुलजार सिंह मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब सरकार जनता से जो वादे करके आई थी वो भूल गई है। आने वाले समय में जल्द ही जनता इनको जवाब देने वाली है।

–आईएएनएस

एसएके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.