पीएम मोदी के नाम 2026 में कई रिकॉर्ड, अर्थव्यवस्था, सौर ऊर्जा और स्पेस सेक्टर में बढ़ा भारत का दबदबा

Summary :

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साल 2026 कई मायने में खास रहा, क्योंकि पीएम के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2026 से अब तक भारत के लिए आर्थिक मजबूती, तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रभाव बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा है। वर्ष 2026 में उनकी फ्रांस यात्रा और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ जैसे…

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साल 2026 कई मायने में खास रहा, क्योंकि पीएम के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2026 से अब तक भारत के लिए आर्थिक मजबूती, तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रभाव बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा है। वर्ष 2026 में उनकी फ्रांस यात्रा और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ जैसे वैश्विक सम्मेलनों के माध्यम से भारत के स्टार्टअप और तकनीकी इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने लगातार 13वें संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को दोहराया और आत्मनिर्भरता, तेज विकास तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। सरकार के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और भारत की जीडीपी वृद्धि दर लगभग 7.4 प्रतिशत तक पहुंची है।

वहीं ऊर्जा और आत्मनिर्भरता भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में रही। भारत ने एक साल में अब तक की सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में देश की स्थिति और मजबूत हुई।

तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी तेजी दिखाई दी है। सरकार के अनुसार देश में स्पेस स्टार्टअप की संख्या करीब 400 तक पहुंच चुकी है और अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ी है।

शासन और नीतिगत सुधार के मोर्चे पर खनिज क्षेत्र में राज्यों द्वारा नए कर, सेस या लेवी लगाने के अधिकार को नियंत्रित करने वाला कानून भी संसद से पारित हुआ, जिससे उद्योग और निवेश के लिए अधिक समान कर व्यवस्था बनने की उम्मीद है।

खेलों में भी भारत ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में 39 पदक 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया था।

वहीं 10 जून को उन्होंने लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नया रिकॉर्ड बनाया है। अब 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उनका संबोधन एक बार फिर रिकॉर्ड के केंद्र में है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया।

10 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था और जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया थ। हालांकि, लाल किले पर लगातार ध्वजारोहण के मामले में जवाहरलाल नेहरू 17 बार के साथ अभी सबसे आगे हैं।

इसके साथ ही 2026 में वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम का विशेष गायन हुआ। इस लिहाज से 15 अगस्त का समारोह सिर्फ प्रधानमंत्री के रिकॉर्डों तक सीमित नहीं रहेगा। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ेगा।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.