प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के एक दिवसीय दौरे के बाद नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये। प्रधानमंत्री के नयी दिल्ली रवानगी के समय यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राम विलास पासवान और पटना की महापौर सीता साहू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
PM मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के बाद पटना जिले के मोकामा गये जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद श्री मोदी हेलीकॉप्टर से यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और वायु सेना के विशेष विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये।


Download Android App
Download iOS App



