प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में यूक्रेन जाने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी अगस्त में कीव की यात्रा करेंगे। रूस से जंग के बीच पीएम मोदी का यह यूक्रेन का पहला दौरा होगा। जुलाई में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता हुई, जिसमें एस जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और यूक्रेन के आंद्रेई यरमाक ने फोन पर बातचीत की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में यूक्रेन जाने वाले हैं
- सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी अगस्त में कीव की यात्रा करेंगे
- रूस से जंग के बीच पीएम मोदी का यह यूक्रेन का पहला दौरा होगा
PM मोदी ने जून में की वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने 4 जून को आम चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। साथ ही राष्ट्रपति ने उन्हें देश का दौरा करने का निमंत्रण दिया था। मार्च में वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की थी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को भरोसा दिलाया था कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश करना जारी रखेगा।
इससे पहले मास्को यात्रा पर रहे PM मोदी
पीएम मोदी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी दो दिवसीय मास्को यात्रा के दौरान कहा था, “युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं है। बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।” पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि भारत ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता समेत संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने की अपील की है। रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर PM मोदी का वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रात्रिभोज, भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत और 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन शामिल रहा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



