नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज शुक्रवार को अपने मंत्रिपरिषद में पहली बार बने राज्यमंत्रियों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर लिखा कि मंत्रिपरिषद में पहली बार राज्य मंत्री बने साथियों से मुलाकात हुई। उनके अनुभवों और अंतर्दृष्टियों को सुना क्योंकि उन्होंने अभी-अभी अपनी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।उनके साथ जमीनी स्तर पर शासन को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की ।
प्रधानमंत्री ने एलजेपी सांसदों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसदों से मुलाकात की और तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, रामविलास पासवान मेरे बहुत प्रिय मित्र थे, जिनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे खुशी है कि चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिये सीट के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत बीजेपी ने एलजेपी (रामविलास) को पांच सीट दी थीं, और एलजेपी ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी ।
इससे पहले, गुरुवार को जेडीयू के सांसदों से पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की थी। पीएम ने बुधवार को टीडीपी के सांसदों से मुलाकात की थी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तारीफ की थी।


Download Android App
Download iOS App






