PM Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण का न्योता मिलने के बाद इस पर विचार करेगा ‘I.N.D.I.A Alliance’

Summary :

PM Modi Oath Ceremony: Congress ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। Highlights: प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन करेगी विचार 9 जून की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे शपथ PM Modi प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य…

PM Modi

PM Modi Oath Ceremony: Congress ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

Highlights:

  • प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान
  • प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन करेगी विचार
  • 9 जून की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे शपथ

PM Modi प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण गया है।

अभी तक नहीं आया हमारे नेताओं को निमंत्रण – KC वेणुगोपाल

उसके बाद उन्होने कहा की, अभी तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है। अगर इंडिया जनबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा तो उस पर हम विचार करेंगे।’’ कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा।

Lok Sabha Elections 2024 | Meet the Leader: K C Venugopal
राजस्थान में अपनी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद बेनीवाल से बात की है और अब सब ठीक है।

दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री Sheikh Hasina

बता दें  PM Modi तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में रविवार 9 जून की शाम को वह अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ( Sheikh Hasina ) शनिवार को नई दिल्ली पहुंची।
Image

वे रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगी।

7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

PM Modi के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पड़ोसी देश के सात देशों के नेताओं को निमंत्रित किया गया है।  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार मेहमान नेताओं का आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा। रविवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद ये सभी नेता राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शिरकत करेंगे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News