आंध्र प्रदेश में खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Summary :

PM Modi on Andhra Pradesh Accident:  आंध्रप्रदेश के चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यह क्षेत्र तीखे मोड़ों और खतरनाक रास्ते के लिए जाना जाता है। बता दें कि दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों को ले जा रही निजी बस, तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो देने के बाद एक गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से पहले वाहन एक सुरक्षा दीवार से टकराया था। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और PM मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। PM Modi on Andhra Pradesh Accident प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

PM Modi on Andhra Pradesh Accident:  आंध्रप्रदेश के चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यह क्षेत्र तीखे मोड़ों और खतरनाक रास्ते के लिए जाना जाता है। बता दें कि दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों को ले जा रही निजी बस, तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो देने के बाद एक गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से पहले वाहन एक सुरक्षा दीवार से टकराया था। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और PM मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

PM Modi on Andhra Pradesh Accident

PM Modi on Andhra Pradesh Accident
PM Modi on Andhra Pradesh Accident

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुए एक दुखद बस हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

PM Modi Announces Ex Gratia

Andhra Pradesh Accident
Andhra Pradesh Accident

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि के भुगतान को भी मंजूरी दी। उन्होंने घोषणा की, PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने त्रासदी से प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन भी दिया।

Andhra Pradesh Accident News

Andhra Pradesh Accident News
Andhra Pradesh Accident News

यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के सभी यात्री चित्तूर जिले के तीर्थयात्री थे, जो तेलंगाना में स्थित पूजनीय भद्राचलम मंदिर के दर्शन करने के बाद काकीनाडा जिले के अन्नावरम मंदिर की ओर यात्रा कर रहे थे। दुर्घटनास्थल के दूरस्थ होने के कारण बचाव कार्य और भी जटिल हो गया। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने के कारण दुर्घटना की सूचना मोथुगुंटा पुलिस तक देरी से पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

ALSO READ: Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज में होने वाले माघ मेले का आधिकारिक लोगो जारी, जानें खासियत और महत्व

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।