PM Modi आज उत्तराखंड और राजस्थान दौरे पर, चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत

Summary :

PM नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज उत्तराखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। PM मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में दोपहर दो बजे एक रैली को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं तो वहीं राजस्थान के कोठपूतली में साढ़े तीन बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर देवभूमि उत्तराखंड की जनता पर भरोसा जताया और कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की जीत का संकल्प लिया है। PM नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे PM मोदी रुद्रपुर…

PM नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज उत्तराखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। PM मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में दोपहर दो बजे एक रैली को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं तो वहीं राजस्थान के कोठपूतली में साढ़े तीन बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर देवभूमि उत्तराखंड की जनता पर भरोसा जताया और कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की जीत का संकल्प लिया है।

  • PM नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे
  • PM मोदी रुद्रपुर में दोपहर दो बजे एक रैली को संबोधित करेंगे
  • PM राजस्थान के कोठपूतली में 3: 30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

PM ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

उन्होंने पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही देश की जनता ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए हमारे परिवार के सभी सदस्यों का आशीर्वाद हमारे साथ है।” पीएम मोदी की पोस्ट में लिखा है, ”मुझे आज दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर, उत्तराखंड में जनता से बातचीत करने का सौभाग्य मिलेगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रुद्रपुर में होने वाली जनसभा से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी बिगुल बजाना ऐतिहासिक होगा।

CM धामी ने किया स्वागत

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा आज चुनावी बिगुल बजाना ऐतिहासिक होगा। हम देवभूमि में उनका स्वागत करते हैं। वह देवभूमि के लोगों के मन में बसते हैं। उनका आगमन लोगों को उत्साह, ऊर्जा और जोश से भर देता है।” मुख्यमंत्री धामी ने बताया, लोग हमेशा उनके आगमन का इंतजार करते हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देवभूमि उत्तराखंड आपके स्वागत के लिए तैयार है। राज्य के सभी लोगों ने सभी पांच सीटें जीतकर ‘इस बार 400 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया है। आपके तीसरे कार्यकाल में उत्तराखंड एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखने को तैयार है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News