संसद के विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने के बाद पीएम मोदी का भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। इसका देश को कई वर्षों से इंतजार था। ये देश के लिए खास समय है।
नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें, बेटियां खुशी मना रही हैं। हमें आशीर्वाद दे रही हैं। माता-बहनों के सपने को पूरा करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक व्यवस्था का उद्घोष है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की हर बेटी की बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया है। चाहे बीमारी की बात हो, घर की संपत्ति की बात हो, बचत की बात हो, बेटी रोजगार कर सके, पढ़ाई की बात हो… सभी के लिए भाजपा सरकार ने नए रास्ते बना दिए।
इसलिए महिला आरक्षण बिल संभव हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए इतने दशक से कोशिश तो हो रही थी, नहीं हो पा रहा था। आज ये संभव हुआ है, ये कैसे हो पाया? ये मोदी ने नहीं, ये करोड़ों देशवासियों ने किया है। ये कैसे किया है? उसका सबसे बड़ा कारण है, देश की जनता ने, देश के मतदाताओं ने विशेषकर मेरी माताओं-बहनों ने वोट देकर एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। इसी का कारण है, आपने सरकार को जो मजबूती दी, आपने जो बहुमत दिया, उसी की ताकत है, ये सरकार फैसले ले पा रही है। संसद में 30 साल से लटके काम को पूरा कर पा रही है


Download Android App
Download iOS App



