PM Modi ने कांग्रेस को दिखाया आइना, कहा ‘खटाखट स्कीम ने देश को भ्रमित किया, जनता पर्ची लेकर खड़ी है’

Summary :

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिखाया आइना, कहा ‘खटाखट स्कीम ने देश को भ्रमित किया, जनता पर्ची लेकर खड़ी है’ PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की ‘खटाखट स्कीम’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग कितना बड़ा झूठ बोलते रहे हैं, चुनाव के समय इन्होंने देश के सामान्य नागरिकों को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी, दो दिन से मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस के दफ्तरों पर लोग कतार लगाकर खड़े हैं, एक लाख रुपये कहां है, लोग पैसा मांग रहे हैं। Highlights PM Modi ने कांग्रेस को दिखाया आइना खटाखट स्कीम ने देश को…

PM Modi

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिखाया आइना, कहा ‘खटाखट स्कीम ने देश को भ्रमित किया, जनता पर्ची लेकर खड़ी है’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की ‘खटाखट स्कीम’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग कितना बड़ा झूठ बोलते रहे हैं, चुनाव के समय इन्होंने देश के सामान्य नागरिकों को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी, दो दिन से मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस के दफ्तरों पर लोग कतार लगाकर खड़े हैं, एक लाख रुपये कहां है, लोग पैसा मांग रहे हैं।

  • Highlights
    PM Modi ने कांग्रेस को दिखाया आइना
    खटाखट स्कीम ने देश को भ्रमित किया- पीएम मोदी
    कांग्रेस ने किया था प्रतिमाह 8,500 रुपए का वादा

पक्ष जनता-जनार्दन की आंखों में धूल झोंका- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष जनता-जनार्दन की आंखों में कैसा धूल झोंका, कैसे उन्हें भ्रमित किया। सामान्य नागरिक मानकर चलता था कि 4 जून के बाद रुपया मिल जाएगा। इसलिए, वह दफ्तर के बाहर खड़े हैं, अब उन्हें धक्का मारा जा रहा है, डंडे मारकर भगाया जा रहा है। इस प्रकार का चुनाव गरीबों का अपमान है, हमारे देश के सामान्य नागरिकों का अपमान है। देश कभी भी ऐसी हरकतों को न भूलता है और न कभी माफ करता है।

कांग्रेस कार्यालय में पर्चियां लेकर पहुंची महिलाएं

दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पर्चियां लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी उनके वादों को पूरा करेंगे, वो चुनाव जीत गए हैं। एक नहीं, बल्कि दो-दो सीटों पर वो जीत का परचम लहराने में सफल रहे, जो कि हर तरह से प्रशंसनीय है।

कांग्रेस ने किया था प्रतिमाह 8,500 रुपए का वादा

बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए महालक्ष्मी योजना पर दांव लगाया। राहुल गांधी ने अपने भाषणों में गरीब महिला के खाते में प्रति माह 8,500 रुपये यानी 1 लाख रुपये सालाना डालने के लिए ‘खटाखट’ शब्द का प्रयोग किया था। अब कांग्रेस नेता के इसी स्कीम को लेकर शुक्रवार को पीएम मोदी ने उन पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

EVM को लेकर PM Modi ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 4 जून के पहले ये लोग EVM को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए। मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम की अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून की शाम आते-आते उनके मुंह पर ताले लग गए, EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta