PM Modi Sikkim Visit Highlights: बंगाल में धुआंधार रैली करने के बाद PM मोदी अब सिक्किम दौरे पर है। इस दौरान गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह के दौरान 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनका उद्देश्य राज्य में विकास को गति देना है। साथ ही जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें भी की है।
PM Modi Sikkim Visit Highlights: आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने नामची जिले के यांगंग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी। वे एनआईटी देवराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे राज्य में पारंपरिक और एकीकृत चिकित्सा प्रणालियों तक पहुंच मजबूत होगी। साथ ही यांगंग में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक, गंगटोक जिले के सोचेयगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज और ग्यालशिंग जिले के डेंटम में डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का भी उद्घाटन किया।
PM मोदी की जनसभा, जानें 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सिक्किम दौरे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कही है, विस्तार से जानते है।
- PM मोदी ने कहा कि सिक्किम और तेज गति से आगे बढ़े, विकसित भारत के सपने को गति दे, हमें इसके लिए मेहनत करनी है।
- सिक्किम की सबसे बड़ी ताकत इसकी पर्यटन अर्थव्यवस्था में शामिल है।सिक्किम की बहुत बड़ी ताकत उसकी Tourism Economy है।
- बेल्जियम और नॉर्थईस्ट हमारे लिए केवल देश का एक अहम हिस्सा नहीं है, बल्कि ये भारत की अष्टलक्ष्मी है। नॉर्थईस्ट हिंदुस्तान की अष्टलक्ष्मी है,
- नामची जिले के यांगंग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी।
- PM मोदी ने कहा कि सिक्किम के रंग ही निराले हैं। सिक्किम पूरब का स्वर्ग सिक्किम, आर्किडस का गार्डन सिक्किम है।
PM Modi Sikkim Visit: स्टील मेहराब पुलों की आधारशिला रखी

सिक्किम में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, PM मोदी ने सिरवानी और लोअर समदोंग में तीस्ता नदी पर बने दो दोहरे लेन वाले स्टील मेहराब पुलों की आधारशिला रखी, जो नामची और गंगटोक जिलों को जोड़ेंगे। वे किचुदुमरा होते हुए बिरधांग से नामची तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और गंगटोक की एक खूबसूरत सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं है।
PM मोदी ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल
PM नरेंद्र मोदी ने आज गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए है और पूर्वोत्तर राज्य की उनकी यात्रा के दौरान एक ऐसा पल शेयर किया है जिसने सभी का मन मोह लिया है। प्रधानमंत्री को फुटबॉल मैदान पर बच्चों के साथ बातचीत करते, गर्मजोशी से संवाद करते और खेल में भाग लेते हुए दिखाया गया है, जिससे वहां मौजूद लोगों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
ALSO READ: सिक्किम से प्रभावित पीएम मोदी बोले, अगर यहां के ऑर्किड नहीं देखे तो आपने असली सुंदरता नहीं देखी


Download Android App
Download iOS App




