Sheopur Recent Child Trafficking Case : इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक दंपत्ति ने अपनी ढाई साल की बेटी को बीच हाईवे मनहूस कह छोड़ दिया. मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है, जिसने इस बात पर सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंसानियत अपने किस स्तर पर पहुंच गई है.
इस घटना के बाद कुछ तथ्य और सामने आए जैसे, दंपत्ति ने हाईवे पर छोड़ी बच्ची को गोद लिया था. मगर यह गोद कानूनी तरह से नहीं बल्कि गैरकानूनी तरह से 1 लाख रुपए में खरीदा था. इस मामले के बाद यह घटना और भयानक हो गई.
मामला 18 अप्रैल का है, जब श्योपुर के सोइंक्लां इलाके में नेशनल हाइवे 552 पर एक छोटी बच्ची अकेले भटकती मिली. इस मामले में पुलिस को फोन कर सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बाल कल्याण समिति को सौंप कर बच्ची का रेस्क्यू किया गया.
Sheopur Recent Child Trafficking Case: दंपत्ति को लिया हिरासत में

इस घटना के बाद पुलिस ने इस खोई बच्ची की जांच शुरू की, तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उस गाडी की पहचान कर ली जिस में से बच्ची को इस हाइवे पर उतारा गया. गाडी को ट्रेस कर पुलिस मालिक तक पहुंची. पता चला यह कारोबारी दंपत्ति है. इसके बाद जांच भोपाल तक पहुंची. जहां इस दंपत्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने कारोबारी दंपत्ति से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो कुछ हैरतअंगेज जवाब सुनने को मिले. जैसे पहले दम्पती ने कहा कि उन्होंने इस बच्ची को कानूनी रूप से गोद लिया था, लेकिन पुलिस को इस कहानी में भी कुछ गड़बड़ की भनक लगी. पुलिस ने और सख्ती से पूछताछ की तो पता चला दंपत्ति ने बच्ची को 1 लाख रूपए में खरीदा था.
Madhya Pradesh Trafficking Case: बड़े रैकेट का खुलासा

जानकारी के अनुसार दंपत्ति ने बच्ची को इंदौर के ब्यूटी पार्लर की ऑनर और उसके साथियों के जरिए खरीदा था. यह मामला और जटिल इसलिए बन गया क्योंकि यहां चाइल्ड ट्रैफिकिंग का एंगल सामने आया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मानव तस्करी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराएं जोड़ दी हैं.
पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े कई और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब छानबीन नए एंगल पर होने लगी है जिसमें इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुँचने की कोशिश पुलिस कर रही है.
यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी और लू का कहर! भोपाल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, इन जिलों में भी छुट्टी की घोषणा, जानें अपडेट


Download Android App
Download iOS App




